फ्यूचर ग्रुप की नई डील का आज होगा ऐलान

किशोर बियानी का फ्यूचर ग्रुप दक्षिण भारत की कंपनी हेरिटेज फूड्स को खरीदने का ऐलान आज कर सकता है।

अपडेटेड Nov 07, 2016 पर 3:50 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    किशोर बियानी का फ्यूचर ग्रुप दक्षिण भारत की कंपनी हेरिटेज फूड्स को खरीदने का ऐलान आज कर सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस डील की शर्तों पर आज दस्तखत होने हैं। शर्तों के मुताबिक फ्यूचर ग्रुप हेरिटेज फूड्स के रिटेल बिजनेस में 100 फीसदी हिस्सा खरीदेगा। ये डील शेयरों की अदला-बदली के जरिए होगी, जिसका रेश्यो बोर्ड मीटिंग में तय होगा।

    हेरिटेज फूड्स रिटेल के अलावा डेयरी, एग्री, बेकरी और रिन्युएबल एनर्जी बिजनेस में है। कंपनी के दक्षिण भारत में 100 ग्रॉसरी स्टोर हैं और कंपनी का मार्केट कैप फिलहाल 1900 करोड़ रुपये का है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू इस कंपनी के को-फाउंडर हैं।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।