किशोर बियानी का फ्यूचर ग्रुप दक्षिण भारत की कंपनी हेरिटेज फूड्स को खरीदने का ऐलान आज कर सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस डील की शर्तों पर आज दस्तखत होने हैं। शर्तों के मुताबिक फ्यूचर ग्रुप हेरिटेज फूड्स के रिटेल बिजनेस में 100 फीसदी हिस्सा खरीदेगा। ये डील शेयरों की अदला-बदली के जरिए होगी, जिसका रेश्यो बोर्ड मीटिंग में तय होगा।
