Adani Group का मार्केट कैप इस साल हुआ 200 अरब डॉलर से ज्यादा, बढ़ रहा भारत की ग्रोथ स्टोरी पर भरोसा : Gautam Adani

गौतम अडानी ने कहा, हम बीते साल देश में सबसे बड़ी एयरपोर्ट ऑपरेटर बन गए। अडानी विल्मर के सफल आईपीओ से कंपनी देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी बन गई

अपडेटेड Jul 26, 2022 पर 1:56 PM
Story continues below Advertisement
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा कि अडानी ग्रुप के मार्केट कैपिटलाइजेशन को कैश फ्लो में टिकाऊ ग्रोथ से सपोर्ट मिला है

Gautam Adani : अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने मंगलवार, 26 जुलाई को कहा कि इस साल ग्रुप का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 200 अरब डॉलर से ज्यादा हो गया है। उन्होंने कहा कि ग्रुप ने सरकार के आत्मनिर्भर भारत (Atmanirbhar Bharat) के साथ डाटा सेंटर, डिजिटल सुपर ऐप्स और इंडस्ट्रियल क्लाउड्स से लेकर डिफेंस और एयरोस्पेस सहित कई के सेक्टरों में कदम रखा है।

अडानी ग्रुप की एजीएम

अडानी ग्रुप (Adani Group) की एनुअल जनरल मीटिंग को संबोधित करते हुए गौतम अडानी ने ग्रुप की अभी तक उपलब्धियों पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “हम बीते साल देश में सबसे बड़ी एयरपोर्ट ऑपरेटर बन गए। अडानी विल्मर के सफल आईपीओ से कंपनी देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी बन गई।”


कई सेक्टर्स में बढ़ा मार्केट शेयर

अडानी ने कहा, ग्रुप ने देश में कुछ बड़े रोड कॉन्ट्रैक्ट जीते हैं। इसके साथ ही उसका पोर्ट्स, लॉजिस्टिक्स, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन, सिटी गैस और पाइप्ड नेचुरल गैस जैसे बिजनेस में मार्केट शेयर तेजी से बढ़ा है। उन्होंने कहा, “होलसिम की भारतीय एसेट्स खरीदने से हम अब भारत में दूसरी बड़ी सीमेंट मैन्युफैक्चरर बन गए हैं।” होलसिम के पाद देश में एसीसी और अम्बुजा सीमेंट्स जैसे दो प्रमुख ब्रांड हैं।

कई देशों की सरकारें कर रही हैं संपर्क

अडानी ने कहा, “इस साल हमारा कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 200 अरब डॉलर से ज्यादा हो गया। हम अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से अरबों डॉलर जुटाने में सफल रहे, जिससे भारत और अडानी की ग्रोथ स्टोरी की पुष्टि होती है।” अडानी ग्रुप के चेयरमैन ने यह भी कहा कि कई देशों की सरकारें अब उनसे अपने यहां काम करने और उनका इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने के लिए संपर्क कर रही हैं। उन्होंने कहा, इसलिए, 2002 मेंने भारत से इतर दूसरे देशों में शुरुआत की है।

गौतम अडानी ने कहा कि अडानी ग्रुप के मार्केट कैपिटलाइजेशन को कैश फ्लो में टिकाऊ ग्रोथ से सपोर्ट मिला है। कंपनी अपने पूरे पोर्टफोलियो में उत्कृष्टता पर जोर दे रही है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jul 26, 2022 1:54 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।