जीई शिपिंगः मुनाफा 24.8% घटा, आय भी घटी

पहली तिमाही में जीई शिपिंग का मुनाफा 310.8 करोड़ रुपये से घटकर 233.6 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Aug 11, 2016 पर 1:13 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में जीई शिपिंग का मुनाफा 24.8 फीसदी घटकर 233.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में जीई शिपिंग का मुनाफा 310.8 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में जीई शिपिंग की आय 15.8 फीसदी घटकर 808 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में जीई शिपिंग की आय 959 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में जीई शिपिंग का एबिटडा 530.6 करोड़ रुपये से घटकर 411.4 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में जीई शिपिंग का एबिटडा मार्जिन 55.3 फीसदी से घटकर 54.6 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।