Get App

जीएचसीएल: मुनाफा 79.2% बढ़ा, आय 1.9% बढ़ी

दूसरी तिमाही में गुजरात हैवी केमिकल्स यानि जीएचसीएल का मुनाफा 79.2 फीसदी बढ़कर 90.3 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 21, 2016 पर 1:39 PM
जीएचसीएल: मुनाफा 79.2% बढ़ा, आय 1.9% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में गुजरात हैवी केमिकल्स यानि जीएचसीएल का मुनाफा 79.2 फीसदी बढ़कर 90.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में जीएचसीएल का मुनाफा 50.4 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में जीएचसीएल की आय 1.9 फीसदी बढ़कर 703.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में जीएचसीएल की आय 146.1 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में जीएचसीएल का एबिटडा 146.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 178.7 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में जीएचसीएल का एबिटडा मार्जिन 21.2 फीसदी से बढ़कर 25.4 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें