एसबीआई के बाद अब आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी ने भी होम लोन सस्ता कर दिया है। आईसीआईसीआई बैंक ने होम लोन की दरें 9.35 फीसदी से घटाकर 9.20 फीसदी कर दी हैं। जबकि महिलाओं के लिए लोन अब 9.30 फीसदी की बजाय, 9.15 फीसदी के ब्याज पर मिलेगा। हालांकि, इस स्कीम का फायदा वही लोग उठा सकेंगे, जो 75 लाख रुपये से कम का लोन लेंगे। दिग्गज हाउसिंग फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी ने भी होम लोन सस्ता कर दिया है। एचडीएफसी ने होम लोन की दरें 9.35 फीसदी से घटाकर 9.20 फीसदी कर दी हैं।
