Get App

सस्ते होम लोन का तोहफा, एचडीएफसी ने सस्ता किया होम लोन

एसबीआई के बाद अब आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी ने भी होम लोन सस्ता कर दिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 04, 2016 पर 11:13 AM
सस्ते होम लोन का तोहफा, एचडीएफसी ने सस्ता किया होम लोन

एसबीआई के बाद अब आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी ने भी होम लोन सस्ता कर दिया है। आईसीआईसीआई बैंक ने होम लोन की दरें 9.35 फीसदी से घटाकर 9.20 फीसदी कर दी हैं। जबकि महिलाओं के लिए लोन अब 9.30 फीसदी की बजाय, 9.15 फीसदी के ब्याज पर मिलेगा। हालांकि, इस स्कीम का फायदा वही लोग उठा सकेंगे, जो 75 लाख रुपये से कम का लोन लेंगे। दिग्गज हाउसिंग फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी ने भी होम लोन सस्ता कर दिया है। एचडीएफसी ने होम लोन की दरें 9.35 फीसदी से घटाकर 9.20 फीसदी कर दी हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें