Get App

जीएम ब्रुअरीज के मुनाफे में 18.1% की बढ़ोतरी

दूसरी तिमाही में जीएम ब्रुअरीज का मुनाफा 9.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 11.1 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 06, 2016 पर 6:57 PM
जीएम ब्रुअरीज के मुनाफे में 18.1% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में जीएम ब्रुअरीज का मुनाफा 18.1 फीसदी बढ़कर 11.1 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में जीएम ब्रुअरीज का मुनाफा 9.4 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में जीएम ब्रुअरीज की आय 6.5 फीसदी घटकर 87.7 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में जीएम ब्रुअरीज की आय 93.8 करोड़ रुपये रही है।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में जीएम ब्रुअरीज का एबिटडा 18.1 करोड़ रुपये से घटकर 17.2 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में जीएम ब्रुअरीज का एबिटडा मार्जिन 19.3 फीसदी से बढ़कर 19.6 फीसदी रहा है।

सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में जीएम ब्रुअरीज की अन्य आय 3 लाख रुपये से बढ़कर 1.3 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में जीएम ब्रुअरीज की ब्याज लागत 65 लाख रुपये से घटकर 1 लाख रुपये रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें