जीएमआर इंफ्रा मलेशियाई कंपनी टेनागा को एनर्जी कारोबार में हिस्सा बेच सकती है। नेटवर्क 18 को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक एनर्जी कारोबार में 30 फीसदी हिस्सा बेचने के लिए जीएमआर की टेनागा से बातचीत चल रही है। इसके लिए कंपनी के एनर्जी कारोबार को 2 हिस्सों में बांटा जाएगा। टेनागा मुनाफे वाले एनर्जी/पावर एसेट्स में हिस्सा खरीद सकती है।