जीएमआर का कर्ज कम करने पर जोर

देश की जानी-मानी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी जीएमआर इंफ्रा कर्नाटक में एक हाइवे प्रोजेक्ट में अपना 51 फीसदी हिस्सा बेचेगी।

अपडेटेड Mar 26, 2016 पर 12:00 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    देश की जानी-मानी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी जीएमआर इंफ्रा कर्नाटक में एक हाइवे प्रोजेक्ट में अपना 51 फीसदी हिस्सा बेचेगी। ये हिस्सा वो इसी प्रोजेक्ट के अपने ज्वाइंट वेंचर पार्टनर्स को बेचने जा रही है। कंपनी को इससे 85 करोड़ रुपये तो मिलेंगे ही और जीएमआर इंफ्रा के खाते से करीब 1078 करोड़ का कर्ज भी हट जाएगा।

    कंपनी के मुताबिक उसका जोर अब अपना कर्ज कम करने और लिक्विडिटी बढ़ाने पर है। कंपनी का ये प्रोजेक्ट कर्नाटक में नेशनल हाइवे 13 पर है, जिसे बनाने का ठेका उसे 2010 में मिला था। देश की इंफ्रा कंपनियां लंबे समय से बढ़ते कर्ज के बोझ तले दबी हैं और वो इसे कम करने के लिए कई प्रोजेक्ट से बाहर निकलने की स्ट्रैटेजी अपना रही हैं।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।