जीएमआर इंफ्रा को ₹700.3 करोड़ का घाटा

जुलाई-सितंबर तिमाही में जीएमआर इंफ्रा को 752.6 करोड़ रुपये का एकमुश्त घाटा हुआ है।

अपडेटेड Dec 08, 2016 पर 9:54 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में जीएमआर इंफ्रा को 700.3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में जीएमआर इंफ्रा को 7.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। जुलाई-सितंबर तिमाही में जीएमआर इंफ्रा को 752.6 करोड़ रुपये का एकमुश्त घाटा हुआ है।

    हालांकि वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में जीएमआर इंफ्रा की आय 17.6 फीसदी बढ़कर 330.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में जीएमआर इंफ्रा की आय 281.2 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में जीएमआर इंफ्रा का एबिटडा 239.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 253.2 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में जीएमआर इंफ्रा का एबिटडा मार्जिन 85.1 फीसदी से घटकर 76.6 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।