दिग्गज एफएमसीजी कंपनी गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड ने अमेरिका की हेयर केयर कंपनी स्ट्रेंथ ऑफ नेचर के अफ्रीकी कारोबार को खरीद लिया है। इस कदम से गोदरेज कंज्यूमर के अंतरराष्ट्रीय कारोबार को मजबूती मिलेगी। स्ट्रेंथ ऑफ नेचर की अफ्रीका के कमोबेश सभी देशों में पहुंच है। ये कंपनी महिलाओं के लिए हेयर केयर प्रोडक्ट बनाती है और उनका मार्केटिंग करती है। गोदरेज कंज्यूमर का दावा है कि अफ्रीका के मार्केट को हासिल करना कंपनी की स्ट्रैटेजी का हिस्सा रहा है। इस कदम से उसके ग्लोबल मार्केट शेयर में बढ़त होगी।