वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर का मुनाफा 43.7 फीसदी बढ़कर 318.1 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर का मुनाफा 221.4 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर का मुनाफा 43.7 फीसदी बढ़कर 318.1 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर का मुनाफा 221.4 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर की आय 11 फीसदी बढ़कर 2439.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर की आय 2197.3 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर का एबिटडा 409.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 465.8 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर का एबिटडा मार्जिन 18.6 फीसदी से बढ़कर 19.1 फीसदी रहा है। दूसरी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर के भारतीय कारोबार की वॉल्यूम ग्रोथ 9 फीसदी रही है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।