गोदरेज कंज्यूमर का मुनाफा 16.7% बढ़ा

चौथी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर का मुनाफा 16.7 फीसदी बढ़कर 310 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड May 03, 2016 पर 1:06 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर का मुनाफा 16.7 फीसदी बढ़कर 310 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर का मुनाफा 265.6 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर की आय 8.5 फीसदी बढ़कर 2269 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर की आय 2092 करोड़ रुपये रही थी।

    सालाना आधार पर चौथी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर का एबिटडा 390 करोड़ रुपये से बढ़कर 443.5 करोड़ रुपये हो गया है। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर का एबिटडा मार्जिन 18.6% से बढ़कर 19.5% रहा है। कंपनी ने 2.75 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने की भी घोषणा की है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।