गोदरेज प्रॉपर्टीजः आय 26.1% घटी, मुनाफा 65.2% घटा

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज की आय 26.1 फीसदी घटकर 515.6 करोड़ रुपये रही है।

अपडेटेड May 05, 2016 पर 1:35 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज का मुनाफा 65.2 फीसदी घटकर 17.9 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज का मुनाफा 51 .4 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज की आय 26.1 फीसदी घटकर 515.6 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज की आय 698 करोड़ रु रही थी।

    साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज का एबिटडा 95 करोड़ रुपये से घटकर 50.3 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज का एबिटडा मार्जिन 13.6 फीसदी से घटकर 9.7 फीसदी रहा है।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज की बिक्री 31 फीसदी घटकर 7.11 लाख वर्गफीट रही है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज की बुकिंग वैल्यू 49 फीसदी घटकर 616 करोड़ रुपये रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।