गोदरेज प्रॉपर्टीज का मुनाफा 9.2% बढ़ा

पहली तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज का मुनाफा 40 करोड़ रुपये से बढ़कर 43 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Aug 09, 2016 पर 1:16 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज का मुनाफा 9.2 फीसदी बढ़कर 43 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज का मुनाफा 40 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज की आय 52.6 फीसदी बढ़कर 303.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज की आय 199.2 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज का एबिटडा 36.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 39.7 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज का एबिटडा मार्जिन 18.4 फीसदी से घटकर 13.1 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।