आज गुडलक इंडिया के शेयर में तेजी देखी गई है। इसका शेयर करीब 6 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। कंपनी ने बताया की उसे 56 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। इस ऑर्डर में 37 करोड़ रुपये का ऑर्डर पावरग्रिड से और तकरीबन 19 करोड़ रुपये के ऑर्डर रीन्यूएबल एनर्जी सेक्टर से मिले हैं। कंपनी ने ये भी बताया कि उसने विस्तार पर 39 करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य पूरा कर लिया है।