गूगल अब वॉट्सएप को टक्कर देगा। गूगल ने अपना स्मार्ट मैसेजिंग एप एलो लॉन्च कर दिया है। गूगल का दावा है कि ये एप चैटिंग एप से ज्यादा है और आप इसमें चैट्स के जरिए प्लानिंग और सर्च जैसे फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलो में आपको स्मार्ट रिप्लाय, फोटो शेयरिंग, इमोजी और मजेदार स्टीकर का ऑप्शन मिलेगा। गूगल एलो में गूगल असिस्टेंट की सुविधा भी होगी। भारतीय यूजर्स के लिए एलो में हिंग्लिश में स्मार्ट रिप्लाई का फीचर भी दिया है। शुरुआत में एलो में खासतौर पर भारत के लिए बनाए गए 200 स्टीकर भी होंगे। ऐलो एंड्राइड फोन्स के साथ साथ आईफोन पर भी उपलब्ध है।