गृह फाइनेंस के मुनाफे में 19.9% की बढ़ोतरी

सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में गृह फाइनेंस का मुनाफा 51.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 62 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 10, 2016 पर 6:18 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में गृह फाइनेंस का मुनाफा 19.9 फीसदी बढ़कर 62 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में गृह फाइनेंस का मुनाफा 51.7 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में गृह फाइनेंस की कुल आय 17.8 फीसदी बढ़कर 367.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में गृह फाइनेंस की कुल आय 311.8 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में गृह फाइनेंस की प्रोविजनिंग/राइट-ऑफ 12.5 करोड़ रुपये से घटकर 9.1 करोड़ रुपये रहा है, जबकि वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में प्रोविजनिंग/राइट-ऑफ 7.2 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में गृह फाइनेंस का कुल एनपीए 0.58 फीसदी से बढ़कर 0.62 फीसदी रहा है। जुलाई-सितंबर तिमाही में गृह फाइनेंस का नेट एनपीए 0.29 फीसदी रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में गृह फाइनेंस का लोन एसेट 9913 करोड़ रुपये से 22 फीसदी बढ़कर 12089 करोड़ रुपये हो गया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।