जीवीके ने बंगलुरू एयरपोर्ट में हिस्सा बेचा

सरकार और बैंकों की सख्ती के बाद जीवीके पावर ने कर्ज घटाने के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं।

अपडेटेड Mar 28, 2016 पर 4:16 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सरकार और बैंकों की सख्ती के बाद जीवीके पावर ने कर्ज घटाने के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं। कंपनी ने बंगलुरू एयरपोर्ट में 33 फीसदी हिस्सा फेयरफैक्स को बेचा दिया है।

    ये डील 2150 करोड़ रुपये में हुई है। कंपनी का कहना है कि इस सौदे के बाद कंपनी का कर्ज 2000 करोड़ रुपये कम होगा। साथ ही ब्याज के तौर पर सालाना 300 करोड़ रुपये की बचत होगी।

    ये सौदा इस साल के मध्य तक पूरा होने की उम्मीद है। इस सौदे को अभी रेगुलेटरी और कर्ज देने वाली कंपनियों की मंजूरी मिलनी बाकी है। जीवीके ग्रुप पर फिलहाल करीब 25 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है।

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।