Get App

हार्ले डेविडसन ने लॉन्च की दो पावरफुल बाइक

प्रीमियम लग्जरी बाइक सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए दो बाइक लॉन्च कर दी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 08, 2016 पर 4:37 PM
हार्ले डेविडसन ने लॉन्च की दो पावरफुल बाइक

प्रीमियम लग्जरी बाइक सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए हार्ले डेविडसन ने दो बाइक लॉन्च कर दी है। पहली रोड ग्लाइड स्पेशल, जो एक टूरिंग बाइक है और इसकी कीमत 32 लाख 80 हजार रुपये है। रोड ग्लाइड स्पेशल की खासियत है कि इसमें कारों की तरह फीचर दिये हुए हैं जैसे क्रूज कंट्रोल, टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट, एडजेस्टेबल रीयर सस्पेंशन और एक कार की तरह ही इसमें 1745 सीसी का पावरफुल इंजन लगा है जो 150 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है।

दूसरी बाइक रोडस्टर है। इसकी कीमत 9 लाख 70 हजार रुपये है। रोडस्टर उनके लिए है जो क्रूजर बाइक की तरह कंफर्ट चाहते हैं और रेसिंग बाइक की तरह परफॉर्मेंस। इसमें 1200 सीसी का एयरकूल्ड इंजन लगा है। कंपनी का कहना है कि दोनों बाइक इस महीने तक शोरूम में आ जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें