अब दिल्ली में भी हैवमोर आइसक्रीम

आइसक्रीम का मशहूर ब्रांड हैवमोर अब दिल्ली में अपने पैर पसारने जा रहा है।

अपडेटेड May 18, 2016 पर 11:57 AM

आइसक्रीम का मशहूर ब्रांड हैवमोर अब दिल्ली में अपने पैर पसारने जा रहा है। कंपनी ने एलान किया कि वो दिल्ली में 15 जून को तीन आइसक्रीम पार्लर खोलेगी। ये पार्लर ग्रेटर कैलाश, हौजखास और कमला नगर में खुलेंगे। इसके अलावा हैवमोर फरीदाबाद में एक प्रोडक्शन यूनिट भी लगाएगी, जिसमें रोजाना 1 लाख लीटर आइसक्रीम बन सकेगी।

कंपनी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में अगले 3 साल में 100 करोड़ रुपये के निवेश से अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना चाहती है। कंपनी का लक्ष्य 3 साल में अपना मार्केट शेयर 10 फीसदी करने का है। इसके लिए हैवमोर पुश कार्ट के साथ पार्लर पर भी फोकस करेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।