वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एचसीसी का मुनाफा 18.27 फीसदी बढ़कर 11 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एचसीसी का मुनाफा 9.3 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एचसीसी का मुनाफा 18.27 फीसदी बढ़कर 11 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एचसीसी का मुनाफा 9.3 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एचसीसी की आय 0.8 फीसदी बढ़कर 982.4 करोड़ रुपये पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एचसीसी की आय 975 करोड़ रुपये रही थी।
सालाना आधार पर पहली तिमाही में एचसीसी का एबिटडा 178.4 करोड़ रुपये से घटकर 172.5 करोड़ रुपये हो गया है। साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एचसीसी का एबिटडा मार्जिन 18.3 फीसदी से घटकर 17.6 फीसदी हो गया है।
एचसीसी ने कहा है कि पिछले 15 महीनों में कंपनी के ऑर्डर बैकलॉग में 35 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हुई है। कंपनी की बाजार हिस्सेदारी में बढ़त के साथ कंपनी के पास वर्तमान तिथि तक 21,500 करोड़ रुपये का ऑर्डर बैकलॉग है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।