HDFC Bank Q1 Results: बैंक ने शनिवार 17 जुलाई को जून 2021 तिमाही के नतीजे जारी किए जो बाजार की उम्मीदों से कम रहे। फिस्कल ईयर 2022 की पहली तिमाही में HDFC Bank का प्रॉफिट 16.1 फीसदी बढ़कर 7,790.60 करोड़ रुपए रहे। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 6,658,60 करोड़ रुपए था।