हाउसिंग फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी के मसाला बॉन्ड हिट हो गए हैं। एचडीएफसी का रुपये में डिनॉमिनेटेड बॉन्ड 4 गुना सब्सक्राइब हुआ है और कंपनी इस इश्यू के जरिए 3000 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। तीन साल में मैच्योर होने वाले ये बॉन्ड सालाना 8.33 फीसदी की यील्ड देंगे। वहीं एचडीएफसी ने इससे पहले घरेलू बाजार में जो बॉन्ड जारी किया था उसकी यील्ड 8.38 फीसदी थी। आपको बता दें कि एचडीएफसी भारत की पहली कंपनी है जिसने विदेश में रुपये में डॉमिनेटेड बॉन्ड जारी किए हैं। एचडीएफसी के शेयर में भी आज अच्छी बढ़त दिखी है।