हीरो मोटोः मुनाफा 27.7% बढ़ा, आय 15% बढ़ी

कंपनी पहली बार किसी भी तिमाही में 1000 करोड़ रुपये के मुनाफे के आंकड़े को पार करने में कामयाब हुई है।

अपडेटेड Oct 26, 2016 पर 5:57 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प का मुनाफा 27.7 फीसदी बढ़कर 1004.2 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प का मुनाफा 786.1 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प की आय 15 फीसदी बढ़कर 8448.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प की आय 7346.5 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प का एबिटडा 1095.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 1368.9 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प का एबिटडा मार्जिन 14.9 फीसदी से बढ़कर 16.2 फीसदी रहा है।

    सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प की 2-व्हीलर बिक्री 15.74 लाख यूनिट से 15.8 फीसदी बढ़कर 18.23 लाख यूनिट रही है। हीरो मोटोकॉर्प के मुताबिक कमोडिटी की कीमतों में कमी और लागत घटने से एबिटडा मार्जिन में सुधार देखने को मिला है।

    हीरो मोटोकॉर्प ने कहा कि कंपनी पहली बार किसी भी तिमाही में 1000 करोड़ रुपये के मुनाफे के आंकड़े को पार करने में कामयाब हुई है। पिछली 2 तिमाहियों से घरेलू बाजार में सुधार देखने को मिल रहा है। इस साल इंडस्ट्री की ग्रोथ डबल डिजिट में रहने की उम्मीद है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।