आज तक 28 लाख स्प्लेंडर बाइक बेचने के बाद अब हीरो आखिरकार अपनी पहली बाइक लेकर आ रहा है स्प्लेंडर आईस्मार्ट 110। इस बाइक को जयपुर आरएंडडी यूनिट में तैयार किया गया है और इस बाइक की कीमत 53000 रुपये है। इस बाइक की बात करें तो इसमें एयर-कूल्ड 110सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन है। इस बाइक में 8.9बीएचपी की पावर और 9एनएम का टॉर्क है। स्प्लेंडर की नई बाइक को आईस्मार्ट इसलिए बोला जा रहा है क्योकि इसमें ऑटो स्टार्ट-स्टॉप फंक्शन है जिस वजह से आप अपना पेट्रोल बचा सकते हैं।
