हेक्सावेयरः मुनाफा 11.4% बढ़ा, डॉलर आय 4.8% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में हेक्सावेयर का मुनाफा 11.4 फीसदी बढ़कर 111.4 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 25, 2016 पर 2:49 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में हेक्सावेयर का मुनाफा 11.4 फीसदी बढ़कर 111.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में हेक्सावेयर का मुनाफा 100 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में हेक्सावेयर की आय 4 फीसदी बढ़कर 904.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में हेक्सावेयर की आय 869.7 करोड़ रुपये रही थी। तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में हेक्सावेयर की डॉलर आय में 4.8 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है।

    जुलाई-सितंबर तिमाही में हेक्सावेयर का एबिट 143.4 करोड़ रुपये रहा है। जुलाई-सितंबर तिमाही में हेक्सावेयर का एबिट मार्जिन 15.9 फीसदी रहा है। हेक्सावेयर के बोर्ड ने 240 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 56.9 करोड़ शेयरों के बायबैक को मंजूरी दी है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।