हिमालयन में आई खराबी, ठीक करेगी रॉयल एनफील्ड

कंपनी का कहना है कि ये रिकॉल नहीं है। बल्कि कंपनी के ग्राहकों को सर्विस सपोर्ट है।

अपडेटेड Jul 05, 2016 पर 9:50 AM

रॉयल एनफील्ड ने अपनी नई बाइक हिमालयन में ग्राहकों द्वारा शिकायत मिलने पर कुछ चीजों को ठीक करने का फैसला किया है। कई खरीदारों ने शिकायत की थी कि इसके इंजन में शोर और गियर हार्ड लग रहे हैं। इसी को ठीक करने के लिए कंपनी ने खुद पहल करते हुए फ्री में सर्विसिंग करने का फैसला किया है।

कंपनी का कहना है कि ये रिकॉल नहीं है। बल्कि कंपनी के ग्राहकों को सर्विस सपोर्ट है। बता दें कि कंपनी के बेड़े में हिमालयन एक एडवेंचर टूरिंग बाइक है जो इसी साल मार्च में लॉन्च हुई थी। हिमालयन की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 1.75 लाख रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।