हिंदुस्तान जिंकः मुनाफा 7.6% बढ़ा, आय 24% घटी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में हिंदुस्तान जिंक का मुनाफा 7.6 फीसदी बढ़कर 2149 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Apr 21, 2016 पर 3:31 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में हिंदुस्तान जिंक का मुनाफा 7.6 फीसदी बढ़कर 2149 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में हिंदुस्तान जिंक का मुनाफा 1997 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में हिंदुस्तान जिंक की आय 24 फीसदी घटकर 3132 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में हिंदुस्तान जिंक की आय 4126 करोड़ रुपये रही थी।

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में हिंदुस्तान जिंक का एबिटा 34.7 फीसदी घटकर 1,308 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में हिंदुस्तान जिंक का एबिटा 2,005 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में हिंदुस्तान जिंक का एबिटा मार्जिन 41.8 फीसदी हो गया है। जबकि वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में हिंदुस्तान जिंक का एबिटा 48.6 फीसदी रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में हिंदुस्तान जिंक का टैक्स क्रेडिट 301.3 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में हिंदुस्तान जिंक का टैक्स खर्च 535.2 करोड़ रुपये रहा था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।