Get App

हिंदुस्तान जिंक का मुनाफा घटा, आय भी घटी

हिंदुस्तान जिंक का कहना है कि पहली छमाही के मुकाबले दूसरी छमाही अच्छी रहेगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 19, 2016 पर 3:51 PM
हिंदुस्तान जिंक का मुनाफा घटा, आय भी घटी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में हिंदुस्तान जिंक का मुनाफा 15.4 फीसदी घटकर 1901 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में हिंदुस्तान जिंक का मुनाफा 2248 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में हिंदुस्तान जिंक की आय 11 फीसदी घटकर 3877 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में हिंदुस्तान जिंक की आय 4358 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में हिंदुस्तान जिंक का एबिटडा 2194 करोड़ रुपये से घटकर 2076 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में हिंदुस्तान जिंक का एबिटडा मार्जिन 50.3 फीसदी से बढ़कर 53.5 फीसदी रहा है। हिंदुस्तान जिंक का कहना है कि पहली छमाही के मुकाबले दूसरी छमाही अच्छी रहेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें