होंडा ने अपनी कारों सिटी, जैज और सिविक का रीकॉल किया है। कंपनी इस रीकॉल के जरिए 57000 से ज्यादा कारों में ड्राइवर साइड के एयरबैग इन्फ्लेटर रिप्लेस करेगी। कंपनी ग्राहकों को ये सर्विस फ्री में दे रही है और इसके लिए ग्राहकों से कॉन्टैक्ट करना शुरू कर दिया गया है। यह कैंपन 20 फरवरी से शुरू होगा और आप होंडा के किसी भी डीलर पर एयरबैग इन्फ्लेटर रिप्लेस करा सकते हैं। यह सुविधा कुछ ही ग्राहकों को मिलेगी। आपकी कार का एयरबैग इन्फ्लेटर रिप्लेस होगा कि नहीं इसकी जानकारी आप कंपनी की वेबसाइट से व्हीकल आइडेंटिफिकेशन नंबर के जरिए चेक कर सकते हैं।
