Get App

होटल लीला को 51.8 करोड़ रुपये का घाटा

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में होटल लीला को 51.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2016 पर 5:07 PM
होटल लीला को 51.8 करोड़ रुपये का घाटा

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में होटल लीला को 51.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में होटल लीला ने 57.7 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में होटल लीला की आय 7.8 फीसदी बढ़कर 149 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में होटल लीला की आय 138 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में होटल लीला का एबिटडा 15.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 27.5 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में होटल लीला का एबिटडा मार्जिन 11.2 फीसदी से बढ़कर 18.5 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें