एचपीसीएल के मुनाफे में 49% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एचपीसीएल का मुनाफा 49 फीसदी बढ़कर 1553 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड May 27, 2016 पर 2:42 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एचपीसीएल का मुनाफा 49 फीसदी बढ़कर 1553 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एचपीसीएल का मुनाफा 1042.3 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एचपीसीएल की आय 3 फीसदी घटकर 42195 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एचपीसीएल की आय 43500 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एचपीसीएल का एबिटडा 2240.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 2661 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एचपीसीएल का एबिटडा मार्जिन 5.2 फीसदी से बढ़कर 6.3 फीसदी रहा है।

    तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एचपीसीएल का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 7.9 डॉलर प्रति बैरल से घटकर 7.51 डॉलर प्रति बैरल रहा है। साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2016 में एचपीसीएल का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 2.84 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 6.68 डॉलर प्रति बैरल रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।