ह्युंदई की कारें होंगी महंगी, बढ़ाई कीमतें

मारुति सुजुकी के बाद देश की दूसरी बड़ी कार कंपनी ह्युंदई ने भी दाम बढ़ाने का फैसला किया है।

अपडेटेड Aug 05, 2016 पर 4:23 PM

मारुति सुजुकी के बाद देश की दूसरी बड़ी कार कंपनी ह्युंदई ने भी दाम बढ़ाने का फैसला किया है। ह्युंदई की ओर से कारों की कीमतों में 3000 रुपये से लेकर 15000 रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी। नई कीमतें 16 अगस्त से लागू होंगी।

रुपये में आई कमजोरी और लागत बढ़ने से कंपनी को कार की कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं। ह्युंदई एंट्री-लेवल पर छोटी कार ईऑन से लेकर प्रीमियम एसयूवी सैंटा फे बेचती है। इससे पहले देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी ने भी 20000 रुपये तक कीमतें बढ़ाई थीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।