एसबीआई के बाद अब आईसीआईसीआई बैंक ने भी होम लोन सस्ता कर दिया है। आईसीआईसीआई बैंक ने होम लोन की दरें 9.35 फीसदी से घटाकर 9.20 फीसदी कर दी है। जबकि महिलाओं के लिए लोन अब 9.30 फीसदी के बजाय, 9.15 फीसदी के ब्याज पर मिलेगा। हालांकि इस स्कीम का फायदा वही लोग उठा सकेंगे जो 75 लाख रुपये से कम का लोन लेंगे।