वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आईडीबीआई बैंक को 2184 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में आईडीबीआई बैंक को 103 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आईडीबीआई बैंक को 2184 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में आईडीबीआई बैंक को 103 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आईडीबीआई बैंक की ब्याज आय 8.7 फीसदी बढ़कर 1555 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में आईडीबीआई बैंक की ब्याज आय 1430 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आईडीबीआई बैंक का ग्रॉस एनपीए 6.92 फीसदी से बढ़कर 8.94 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आईडीबीआई बैंक का नेट एनपीए 3.16 फीसदी से बढ़कर 4.6 फीसदी रहा है।
रुपये में आईडीबीआई बैंक के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में ग्रॉस एनपीए 14758 करोड़ रुपये से बढ़कर 19615 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर नेट एनपीए 6478 करोड़ रुपये से बढ़कर 9613 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आईडीबीआई बैंक की प्रोविजनिंग 1289 करोड़ रुपये से बढ़कर 3723 करोड़ रुपये रही है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।