आईडीबीआई बैंक के शेयर में आज जोरदार तेजी देखने को मिली। एनएसई में हिस्सेदारी बेचने की खबर से बैंक के शेयर में तेजी दिखी। आईडीबीआई बैंक ने एक्सचेंज में अपने पौने 7 लाख यानी करीब 1.5 फीसदी शेयर डीआईएमएफ होल्डिंग को बेचें हैं। हालांकि, ये सौदा कितने में हुआ है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
