वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में आईडीबीआई बैंक का मुनाफा 78.32 फीसदी बढ़कर 241.1 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में आईडीबीआई बैंक का मुनाफा 135.2 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में आईडीबीआई बैंक का मुनाफा 78.32 फीसदी बढ़कर 241.1 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में आईडीबीआई बैंक का मुनाफा 135.2 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में आईडीबीआई बैंक की ब्याज आय 14.2 फीसदी बढ़कर 1,706.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में आईडीबीआई बैंक की ब्याज आय 1,494.3 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आईडीबीआई बैंक का ग्रॉस एनपीए 10.98 फीसदी से बढ़कर 11.9 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आईडीबीआई बैंक का नेट एनपीए 6.78 फीसदी से बढ़कर 7.47 फीसदी रहा है।
रुपये में आईडीबीआई बैंक के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर पहली तिमाही में ग्रॉस एनपीए 24,875 करोड़ रुपये से बढ़कर 27,275 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में आईडीबीआई बैंक का नेट एनपीए 14,644 करोड़ रुपये से बढ़कर 16,248 करोड़ रुपये रहा है।
तिमाही आधार पर पहली तिमाही में आईडीबीआई बैंक की प्रोविजनिंग 4,450 करोड़ रुपये से घटकर 2,432.2 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की अप्रैल-जून तिमाही में बैंक की प्रोविजनिंग 879 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही आधार पर पहली तिमाही में आईडीबीआई बैंक का टैक्स क्रेडिट 1,119 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,206.5 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में आईडीबीआई बैंक का टैक्स खर्च 124 करोड़ रुपये रहा था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।