वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में आइडिया सेल्यूलर का मुनाफा 24.7 फीसदी घटकर 575.6 करोड़ रु हो गया है। वहीं वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आइडिया सेल्यूलर का मुनाफा 764.2 करोड़ रु रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में आइडिया सेल्यूलर की आय 5.3 फीसदी बढ़कर 9,484 करोड़ रु हो गई है। वहीं वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आइडिया सेल्यूलर की आय 9,009 करोड़ रु रही थी।
