आइडिया टावर कारोबार को बेचेगी। कंपनी 11000 टावर बेचकर करीब 1 अरब डॉलर जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी भारती इंफ्राटेल, एटीसी और ब्रुकफील्ड के साथ चर्चा कर रही है। हालांकि, कंपनी इंडस टावर में अपनी हिस्सेदारी बरकरार रखेगी। इस खबर के बाद आज आइडिया के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली।