रिलायंस जियो के लॉन्च से पहले टैरिफ वार शुरू हो गया है। टेलिकॉम कंपनी आइडिया सेल्युलर ने अपने मोबाइल इंटरनेट के दामों को 45 फीसदी तक घटा दिया है। आइडिया के 1 जीबी तक के सारे 2जी, 3जी और 4जी इंटरनेट प्लानों पर नई दरें लागू हो गई हैं। हम आपको बता दें कि आइडिया ने हाल ही में अपनी 4जी सर्विस लॉन्च की है।