छोटे डाटा पैक के बाद आइडिया ने बड़े इंटरनेट पैक की भी दरें घटा दी हैं। कंपनी ने बड़े इंटरनेट पैक को 67 फीसदी तक सस्ता कर दिया है। इससे पहले आइडिया ने छोटे डाटा पैक के दाम 45 फीसदी घटाए थे। ये कमी प्री-पेड, पोस्ट-पेड दोनों पैक के लिए की गई थी। दरअसल रिलायंस जियो के लॉन्च से पहले डाटा वार छिड़ा हुआ है। एयरटेल ने भी इससे पहले 50 फीसदी तक की छूट दी थी।