आईडीएफसी बैंक के मुनाफे में 46.5% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में आईडीएफसी बैंक का मुनाफा 46.5 फीसदी बढ़कर 387.7 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 25, 2016 पर 4:51 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में आईडीएफसी बैंक का मुनाफा 46.5 फीसदी बढ़कर 387.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में आईडीएफसी बैंक का मुनाफा 264.7 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में आईडीएफसी बैंक की ब्याज आय 0.7 फीसदी घटकर 495.6 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में आईडीएफसी बैंक की ब्याज आय 499 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में आईडीएफसी बैंक का ग्रॉस एनपीए 6.09 फीसदी से घटकर 5.96 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में आईडीएफसी बैंक का नेट एनपीए 2.32 फीसदी से बढ़कर 2.44 फीसदी रहा है।

    रुपये में एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में आईडीएफसी बैंक का ग्रॉस एनपीए 3030 करोड़ रुपये से बढ़कर 3219.7 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में आईडीएफसी बैंक का नेट एनपीए 1110.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 1271.4 करोड़ रुपये रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।