वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में आईडीएफसी बैंक का मुनाफा 60.5 फीसदी बढ़कर 264.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में आईडीएफसी बैंक का मुनाफा 165 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में आईडीएफसी बैंक का मुनाफा 60.5 फीसदी बढ़कर 264.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में आईडीएफसी बैंक का मुनाफा 165 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में आईडीएफसी बैंक की ब्याज आय 19.7 फीसदी बढ़कर 499 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में आईडीएफसी बैंक की ब्याज आय 417 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आईडीएफसी बैंक का ग्रॉस एनपीए 6.16 फीसदी से घटकर 6.09 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आईडीएफसी बैंक का नेट एनपीए 2.39 फीसदी से घटकर 2.32 फीसदी रहा है।
रुपये में आईडीएफसी बैंक के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर पहली तिमाही में ग्रॉस एनपीए 3058 करोड़ रुपये से घटकर 3030 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में आईडीएफसी बैंक का नेट एनपीए 1139 करोड़ रुपये से घटकर 1,110.6 करोड़ रुपये रहा है।
तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आईडीएफसी बैंक की प्रोविजनिंग 11.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 23.6 करोड़ रुपये रही है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।