देश की सबसे बड़ी फर्टिलाइजर कंपनी इफको ने फर्टिलाइजर्स के दाम घटा दिए हैं। इफको ने डीएपी और एनपीके के दामों में 1000 रुपये प्रति टन की कटौती की है। वहीं दामों में कमी को तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है। इफको ने अपने 50 साल पूरे होने पर किसानों को यह ऑफर दिया है।