आइकिया की मेगा डील, 1000 करोड़ में खरीदेगी प्रॉपर्टी

स्वीडन की फर्नीचर कंपनी आइकिया मुंबई में अपना पहला स्टोर खोलने के लिए मेगा डील करने की तैयारी में है।

अपडेटेड Apr 15, 2016 पर 10:01 AM

स्वीडन की फर्नीचर कंपनी आइकिया मुंबई में अपना पहला स्टोर खोलने के लिए मेगा डील करने की तैयारी में है। सूत्रों की मानें तो आइकिया मुंबई के बोरिवली ईस्ट में प्रॉपर्टी खरीदने वाली है। माना जा रहा है कि इस प्रॉपर्टी के लिए कंपनी 1000 करोड़ रुपये चुकाने को तैयार है। डील के लिए कंपनी की मुंबई की रियल एस्टेट कंपनी ओबेरॉय रियल्टी से बातचीत भी चल रही है। अगर इस डील पर मुहर लगती है तो रिटेल रियल्टी एस्टेट में अब तक सबसे बड़ा एफडीआई निवेश होगा।

मेगा डील के तहत ओबेरॉय रियल्टी आइकिया के लिए तीन मंजिला स्टोर तैयार करेगा जो 25 एकड़ की जमीन में तैयार होगा। भारत में सिंगल-ब्रैंड रिटेल में 100 फीसदी एफडीआई आने के बाद आइकिया पहली कंपनी है जो इतना बड़ा निवेश कर रही है। फिलहाल आइकिया 38 देशों में मौजूद है और उसके 313 स्टोर हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।