इमामीः मुनाफा 34.6% घटा, आय 19.9% बढ़ी

पहली तिमाही में इमामी का मुनाफा 86.6 करोड़ रुपये से घटकर 56.6 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Aug 03, 2016 पर 12:19 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में इमामी का मुनाफा 34.6 फीसदी घटकर 56.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में इमामी का मुनाफा 86.6 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में इमामी की आय 19.9 फीसदी बढ़कर 644.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में इमामी की आय 537.2 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में इमामी का एबिटडा 98.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 147.2 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में इमामी का एबिटडा मार्जिन 18.4 फीसदी से बढ़कर 22.9 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।