नोटबंदी का असर बैंको की ब्याज दरों पर भी दिखने लगा है। एसबीआई ने 1 से लेकर 3 साल के डिपॉजिट की दरों में 0.15 फीसदी की कटौती की है। डिपॉजिट की नई दरें 6.5-6.9 फीसदी हो गई हैं। बैंक ने बल्क डिपॉजिट की दरों में 0.25 फीसदी कटौती की है। डिपॉजिट की नई दरें आज से लागू होंगी।