अब आप अपने स्मार्टफोन को एक प्रोफेशनल कैमरा में या फिर मूवी प्रोजेक्टर में बदल सकते हैं। ऐसा मुमकिन हुआ है मोटोरोला के दो नए मॉड्यूलर स्मार्टफोन मोटो जेड और मोटो जेड प्ले से। ये फोन मोटो मॉड्स के साथ आते है जिन्हें आप फोन के बैक पैनल में लगा कर इन्हें जैसे चाहे वैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इन मॉड्स को आपको अलग से खरीदना होगा।
अगर दोनों स्मार्टफोन की बात करें तो मोटो जेड 4 जीबी रैम और 32 जीबी के अलावा 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। इसमें 13 मेगापिक्सेल का रियर और 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। इसकी कीमत 39,999 रुपये है।
मोटो जेड प्ले में में 3 जीबी रैम और 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। इसमें 16 मेगापिक्सेल का रियर और 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। मोटो जेड प्ले की कीमत 24999 रुपये है। ये दोनों फोन 17 अक्टूबर रात 11:59 बजे से सिर्फ अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर बिकने शुरू होंगे।
मॉड्स की कीमत 6999 रुपये से लेकर 19999 रुपये तक है लेकिन अगर आप उन्हें फोन के साथ खरीदते हैं तो आपको थोड़े सस्ते पड़ेंगे। कंपनी का कहना है कि मॉड्स को कंज्यूमर को ध्यान में रख कर बनाया गया है।